Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप ,कर्मचारियों के आपसी विवाद में फायरिंग, अलमारी में लगी गोली; आरोपी कर्मचारी फरार

हल्द्वानी : हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरटीओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, आरटीओ गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in Uncategorized

Trending News