Connect with us

Uncategorized

रामनगर-सड़क हादसे में 1 की मौत,3 घायल

मीनाक्षी

रामनगर-आज डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चिल्किया चौराहे पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई है।दिल्ली से आ रही कार (UK11TA2745) को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर वाहन चालक सुरेन्द्र, निवासी गैरसैंण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना में अन्य तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • जगत सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी चौखुटिया, अल्मोड़ा
  • विक्रम सिंह, उम्र 32 वर्ष, पुत्र आनन्द सिंह, निवासी चौखुटिया
  • सुनीता देवी, उम्र 50 वर्ष, पत्नी जगत सिंह, निवासी चौखुटिया
    तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  गुरुकुल कांगड़ी विवि: कुलसचिव से मारपीट मामले में 6 कर्मचारी निलंबित, देहरादून परिसर से अटैच

More in Uncategorized

Trending News