Connect with us

Uncategorized

मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने 34 छात्र-छात्राओं को दिए गोल्ड मेडल

10th convocation ceremony of Open University governor

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आज 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शौर्य दीवार का लोकार्पण भी किया।

34 छात्र-छात्राओं को दिए गोल्ड मेडल

कुलाधिपति राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह ने मुक्त विश्वविद्यालय सभागार में 34 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए। वहीं 18129 शिक्षार्थियों को स्नातक और स्नात्तकोत्तर की उपाधि और 6 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इसके अलावा विवि की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन और विश्वविद्यालय की इंग्लिश के बाद हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।

18 हजार से अधिक छात्रों को दी डिग्री

कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया की आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज 18,129 छात्रों को उनकी डिग्रियां मिलीं, और अन्य छात्रों को गोल्ड मेडल और पीएचडी से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ये छात्र अब राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छात्र प्रदेश के साथ ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

राज्यपाल ने दी छात्र-छात्राओं और विवि को शुभकामनाएं

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा यहां से निकलकर ये छात्र अब जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। वहीं उत्तराखंड मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल ने सभी छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय को इन उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं भी दी

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज। इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर !

More in Uncategorized

Trending News