Connect with us

Uncategorized

परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 112 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में नए साल के मौके पर 112 नई बसें शामिल हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन कर उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया।उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में नए साल के मौके पर 112 नई बसें शामिल हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी दिखाई। वहीं सीएम ने परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन एवं उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया।सीएम ने कहा सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गुड गवर्नेस को केंद्र में रखकर काम किया है। इसका सशक्त प्रमाण यह है कि परिवहन निगम 20 सालों में पहली बार घाटे से उबरकर56 करोड़ के मुनाफे में पहुंचा है। परिवहन निगम में सुधार की दिशा में 13 नए बस स्टैंड व कार्यशालाओं का निर्माण किया गया है, जबकि 14 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। आईएसबीटी की तर्ज पर भी विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेखा आर्य के पति से जुड़े मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी जांच

More in Uncategorized

Trending News