Connect with us

Uncategorized

प्रार्थना के दौरान स्कूल में घुस गए 2 गुलदार, कक्षा में भागे बच्चे, मची चीख-पुकार

 

GULDAR

पौड़ी में गुलदार का आतंक ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एकेश्वर विकासखंड के मवालस्यूं पट्टी का है। जहां शनिवार सुबह प्रार्थना के दौरान दो गुलदार स्कूल में घुस गए। गुलदार को देख बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी दहशत में आ गए।

प्रार्थना के दौरान स्कूल में घुस गए दो गुलदार

गुलदार को देख समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित कक्षा में भिजवाया। गुलदार को देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचना शुरू किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे टैक्सी चालक ने तेज-तेज हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार वहां से भागे और बड़ी घटना होने से टल गई।

दो दिन का अवकाश घोषित

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार और मंगलवार को स्कूल को बंद रखा गया है। घटना के बाद से वहां पढ़ने वाले बच्चे, परिजन, शिक्षक और आसपास के लोग दहशत में है। घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देवप्रयाग में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

More in Uncategorized

Trending News