Connect with us

दिल्ली

देश में फिर आए कोरोना संक्रमण के 524 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में 113 दिन बाद 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 524 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केंद्र ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। नए मामलों के बाद देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है। वहीं, केरल में एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार (12 मार्च, 2023) को सुबह आठ बजे तक केरल में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,781 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,90,492) हो गई है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को सौगात: सहसपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय, नैनीताल में खैरना बैराज प्रोजेक्ट को मंजूरी
Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News