Connect with us

Uncategorized

सेंचुरी पल्प एंड पेपर में 55वां सुरक्षा सप्ताह: सीईओ श्री अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भव्य सुरक्षा रैली

लालकुआँ,
सेंचुरी पल्प एंड पेपर में 55 वें सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आज एक विशाल और प्रेरक सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजय कुमार गुप्ता ने किया। रैली में कारखाने के सभी अधिकारी, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री अजय कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं है, बल्कि इसके लिए लोगों को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित किया कि मिलकर “शून्य दुर्घटना” का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में श्री प्रणव शर्मा ने कारखाने में सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्यस्थल को सुरक्षित बनायें।
इस अवसर पर सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और मिलकर एक सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
सेंचुरी पल्प एंड पेपर की यह पहल न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगी, बल्कि उद्योग में सुरक्षा संस्कृति को भी मजबूती प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें -  Rahul Gandhi से पहले देहरादून में CM धामी का ‘युवा अग्निवीर संवाद’, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

More in Uncategorized

Trending News