Connect with us

Uncategorized

गौला का रुख बदलने को टनल-2 की 600 मीटर खुदाई पूरी

जमरानी परियोजना के तहत 600 मीटर लंबाई की डायवर्जन टनल 2 की खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 8.10 मीटर व्यास वाली इस टनल का निर्माण कार्य फरवरी 2025 में शुरू किया गया गया था। जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया। जमरानी बांध निर्माण के लिए गौला नदी का पानी डायवर्ट कर टनल के माध्यम से छोड़ा जाना है, ताकि मुख्म बांध स्थल पर नींव डालने का कार्य हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से दी टनल का निर्माण किया जा रहा है।डायवर्जन टनल 2 की खुदाई का कार्य पूरा हो गया है जबकि डायवर्जन टनल नंबर-1 जिसकी लंबाई 644 मीटर है, उसमें करीब 90 मीटर लंबाई में सुरंग खुदाई का काम शेष है। इसे दो माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार, खुदाई के दौरान कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन विशेषज्ञों की निगरानी और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कार्य को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया। इस सफलता से परियोजना के अगले टनल लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्यों का रास्ता साफ हो गया है. जिन पर वर्तमान में तेजी से काम जारी है। इस अवसर अवसर पर महाप्रबंधक एमके खरे, उप महाप्रबंधक ललित बिष्ट बीबी पांडे, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, घोगेस काण्डपाल, उमेश अग्रवाल सहित निर्माण कंपनी और पीआईयू जमरानी यूनिट के अधिकारी और फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज Rahul Gandhi का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद, कार्यक्रम में संगीत और रैप का भी तड़का
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News