Connect with us

दिल्ली

प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे, कांग्रेस ने बताए विफलता और दुख से भरे, पूछे 9 सवाल

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। आज इस पद पर रहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पूरे 9 साल हो गए हैं। वहीं 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ये 9 साल देश के लिए विफलता और दुख से भरे रहे हैं।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और लोगों को बेरोजगारी, वस्तु एवं सेवा कर, विमुद्रीकरण का खामियाजा भुगतना पड़ा।कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि आज मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। ये विफलता के नौ साल हैं। देश में नौ वर्षों की बदहाली है। इन नौ वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही भरे फैसलों की मार जनता को झेलनी पड़ी।

जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख-दर-तारीख बताते रहे। कांग्रेस ने कहा, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया। 2022 तक सभी घर देने का वादा किया। काला धन लाकर पंद्रह लाख देने का वादा किया।

हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया। पीएण मोदी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। इसके विपरीत उन्होंने अपनी अज्ञानता के कारण देश को परेशानी में डाल दिया है।
वहीं कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, लोग बैंक लाइन में मर गए। उस दौर को हम नहीं भूल सकते जब लोद घंटो में लाइन में खड़े होकर परेशान हो गए थे। पीएम पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने आगे लिखा कि गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) से व्यापारी तबाह हो गए हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र की अग्निवीर योजना ने इस देश के युवाओं के सपनों को कुचल दिया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है। हम उसी ‘9 साल 9 सवाल’ के लिए एक दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं। गुजरात कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ने भी ट्वीट कर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से नौ सवाल पूछे हैं।

यह भी पढ़ें -  भारी मंथन के बाद हरिद्वार व नैनीताल सीट पर कांग्रेस ने नये चेहरे पर खेला दांव

वहीं कांग्रेस ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा, आवाज उठाने वाले किसी व्यक्ति को दबाओ, उसे कुचल दो, उसे जेल में डाल दो, उसे बुलडोज करो। ईडी, सीबीआई का डर दिखाओ। अगर सरकार नहीं है तो पैसे के आधार पर सत्ता खरीदो और लोकतंत्र की हत्या करो। ये विफलता के नौ साल हैं। पार्टी ने कहा, अब लोग उनसे थक चुके हैं।

कर्नाटक चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे पीएम मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। अंसतोष की यह लहर दक्षिण से शुरू हुई है जो पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगी। जनता इंतजार कर रही है और मुंहतोड़ जवाब देगी।
कांग्रेस ने चीन को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला बोला। पार्टी ने ट्वीट किया, “याद रखना चाहिए … चीन को लाल आंख दिखाने की बात कही जा रही थी। आखिर बात लाल शर्ट तक पहुंच गई। आज चीन हमें हमारी जमीन पर गश्त करने से रोक रहा है।

हमारे वीर जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी और अंत में ‘महापुरुष’ ने लाल शर्ट पहनकर चीन को लुभाना शुरू कर दिया। यह उनकी कायरता है।” नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 30 मई, 2019 को उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दिल्ली

Trending News