Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में देर रात माल रोड पर शराबी होटल गाइड ने पर्यटक गाड़ी को किनारे करने के नाम पर किनारे पर खड़ी दूसरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दी

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक शराबी होटल गाइड ने पर्यटक की गाड़ी को सड़क किनारे पार्क करने के नाम पर दूसरी खड़ी एस.यू.वी.500 गाड़ी से टकरा दिया। इस टक्कर से दोनों गाड़ियों के साथ दूकान का शटर भी श्रतिग्रस्त हो गया। अब तीनों लोग होटल गाइड से नुकसान की भरपाई करने की मांग कर रहे हैं।


नैनीताल की मॉल रोड में दिल्ली का एक पर्यटक देररात पहुंचा और एक होटल गाइड के कहने पर उसने लाइब्रेरी के समीप मल्लीताल में एक कमरा किराए पर ले लिया। पर्यटक की गाड़ी रात में सार्वजनिक फ्लैट्स पार्किंग की जगह मॉल रोड में ही किनारे पार्क करने के नाम पर शराबी गाइड ने कार की चाबी ले ली और उसे सेंट्रल होटल के नीचे खड़ा करने लगा। शराबी गाइड ने सफेद हुंडई ग्रैंड आई10 संख्या डी.एल.5 सी.यू.6311 को जैसे ही आगे बढ़ाया वो सीधे जाकर एक अन्य काली एस.यू.वी.500 से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस.यू.वी.500 दोनों के फोर्स से दुकान के शटर में जा टकराई, जिससे शटर भी श्रतिग्रस्त हो गया। अब दुकानदार और दोनों गाड़ी स्वामियों ने शराबी गाइड को गाड़ियां और दुकान का शटर ठीक कराने के लिए दबाव दे रखा है।

नोट :- मामले में कॉम्प्रोमाइज की स्थिति बनने के कारण बाईट नहीं मिली। घटनास्थल पर लाइव वीडियो और गाड़ियों के वीडियो हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट के लिए सुरेश राठौड़ तैयार!, पत्र लेकर कोर्ट पहुंचे

More in Uncategorized

Trending News