Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: रामपुर रोड पर खड़ी इनोवा कार में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक ,,देखें वीडियो

मीनाक्षी

हल्द्वानी के रामपुर रोड के पास सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इनोवा कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

video-https://youtube.com/shorts/aOym4hCEwa0?si=V1PSthOBkZHm1jWr

बताया जा रहा है कि इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की है। वे रामपुर रोड वैध के यहां गए थे और कार को सड़क किनारे पार्क कर चले गए थे। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई।फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”

More in Uncategorized

Trending News