Connect with us

Uncategorized

लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो और ठेला तोड़ते हुए फड़ में घुसी

 

लालकुआं न्यूज़- हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार शुक्रवार शाम लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे फड़ और खोखे में जा घुसी। हादसे में एक ऑटो, एक ठेला और फड़ में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा और जनहानि टल गई।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 8 बजे हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही कार अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठी। कार पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो से टकराई और फिर तेज रफ्तार में फड़नुमा ठेले में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा सामान सड़क पर बिखर गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में सवार युवकों को बाहर निकाला और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।

दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को मौके से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

बताया जा रहा है कि देर रात तक कार सवारों और क्षतिग्रस्त ठेले व ऑटो मालिकों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत चलती रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल!, IFS अधिकारियों के साथ-साथ DFO के बंपर तबादले

More in Uncategorized

Trending News