Connect with us

Uncategorized

भीमताल जा रहे युवक को लूट, एक लाख रुपए उड़ाए, रोडवेज बस से भी उतारा….

हल्द्वानी। दिल्ली से भीमताल शादी में जा रहे युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। लुटेरों ने उसके फोन से एक लाख की ट्रांजेक्शन भी की, और उसका मोबाइल और पर्स भी लूट ले गये। हल्द्वानी पहुंचने पर काठगोदाम डिपो की बस का स्टाफ भी उसे शीशमहल में उतार कर चलता बना। पीड़ित का कुसुमखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ गणाई गंगोली निवासी पंकज पांडे दिल्ली में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। सोमवार की रात वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आनंद बिहार से रोडवेज बस में सवार हुआ। यात्रा के दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोशी के बाद पंकज का पर्स, एटीएम, मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली। लुटेरों ने उसके फोन से ऑनलाइन एक लाख रुपये भी इधर-उधर कर लिए। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद रोडवेज बस द्वारा शीशमहल के पास उतार दिया गया। सुबह जब टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे पड़े घायल युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल

More in Uncategorized

Trending News