Connect with us

Uncategorized

दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने आया युवक डूबा, एसडीआरएफ ने 20 फीट गहराई से निकाला शव

ऋषिकेश: अपने दोस्तों के साथ देहरादून जिले के कालसी में टोंस नदी में नहाने आया युवक डूब गया. कालसी थानाध्यक्ष को ये सूचना बुधवार रात 10 बजे मिली. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल लालढांग के पास टोंस नदी में रेस्क्यू के लिए पहुंची. रात में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चला.

सुबह दोबारा रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाने पर टोंस नदी में करीब 20 फीट गहराई पर युवक का शव बरामद हुआ. यूसुफ नाम का ये युवक उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था. हाल में वो देहरादून के शंकरपुर में रह रहा था

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा

More in Uncategorized

Trending News