Connect with us

Uncategorized

वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत के साथ ही एक युवती गंभीर रूप से हुई घायल


देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार (आज) सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें -  राज्यसभा नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा के दिनेश आर्य ने किया नामांकन

More in Uncategorized

Trending News