Connect with us

Uncategorized

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा!, दो ट्रकों की आपस में टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गए। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल ये हादसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र गढ़ी कटैया अंडर पास हुआ है।

पुलिस को जानकारी मिलने पर घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस को रहागिरों ने सूचना दी कि एक्सप्रेसवे गढ़ी कटैया अंडर पास के निकट सीमेंट से लटा ट्रक दूसरी तरफ से ईंट उतार कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर सीमेंट के बोरे फैल गए।

घायलों को जीटीबी अस्पताल को रेफर किया
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। हालत गंभीर देख घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल को रेफर कर दिया। उनकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रियाद एयरपोर्ट पर हमला!, एक भारतीय की मौत, 11 से अधिक घायल

More in Uncategorized

Trending News