Connect with us

Uncategorized

देहरादून में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली

dehradun-basant-vihar-police-encounter-chain-snatching-accused

राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बसंत विहार में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाश को रोकना चाहा। लेकिन तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। साथ ही मौके से भागने का भी प्रयास किया।

देहरादून में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली

ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग कर भाग रहे बदमाश पर पुलिस ने गोली चलाई। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। बता दें कि बदमाश पर चैन स्नैचिंग का आरोप है। उसके पास से तमंचा और लूटी गई चैन भी बरामद हुई है।

दरअसल बदमाश बिना नंबर की स्कूटी से भाग रहा था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। बता दें कि एक्टिवा भी चोरी की हुई थी। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ तमंचा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें -  टनकपुर में लव जिहाद: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार।

More in Uncategorized

Trending News