Connect with us

Uncategorized

बनबसा शिविर में अनुपस्थित रहने पर नलकूप खंड अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई, एक दिन का वेतन रोका।

रिपोर्ट- विनोद पाल

बनबसा – राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत चम्पावत में नगरीय क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में जनपद स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जाना अपेक्षित है।

इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत बनबसा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान नलकूप खण्ड, चम्पावत के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार अनुपस्थित रहे। शिविर के दौरान दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर पाया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता का एक दिवस का वेतन आगामी वेतन बिल से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आदेश की प्रति उनके सेवा अभिलेख में संलग्न किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: उत्तराखंड के सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

More in Uncategorized

Trending News