Connect with us

उत्तराखण्ड

24 को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्र संघ चुनाव की तैयारी को लेकर आज प्राचार्य डॉ नरेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जिसमे चुनाव सम्बंधित कई अहम् फैसले लिए गए, जिसमें तय किया गया की लिंगदौह समिति की शिफ़ारिशों के अनुरूप चुनाव होंगे। साथ ही चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु तय किया गया की मतदाता को अपना परिचय पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। बिना परिचय पत्र के मतदान नहीं किया जायेगा ।

इस दौरान राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ द्विवेदी ने बताया की अनुशासन बनाये रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जायेगा। कहा 20 दिसंबर से किसी भी बाहरी व्यक्ति को विद्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। छात्र छात्राओं को अब परिचय पत्र लेकर ही विद्यालय में आना होगा बिना परिचय पत्र के राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा। बैठक के दौरान छात्र संघ प्रभारी डॉ एम एस चौहान, डॉ अब्दुल शाहिद, डॉ स्वेता सिंह,डॉ सुमन कुमार, डॉ सुषमा मक्कड़, डॉ पंकज उप्रेती,पुलिस विभाग बी एस बिष्ट, हर्षित शर्मा, दीपक पचोली,सूरज चिंटू, दीपक बेलवाल, करन राम, नंदिनी चौहान, आदि उपस्थित रहे
रिपोर्ट – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News