Connect with us

कुमाऊँ

अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन ने कराया अंडर 19 का ट्रायल

रानीखेत। रानीखेत के एनसीसी मैदान में अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अंडर 19 बालक वर्ग में ट्रायल कराया जिसमें जिले के 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया । चयनित खिलाड़ियों को कुमाऊं जोन के काशीपुर में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

सर्वप्रथम ट्रायल प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व अभी खिलाड़ियों ने अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पूर्व चयनकर्ता धीरेंद्र मेहरा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य चयनकर्ता हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि खेल जगत में उनके निधन को एक अपूर्णीय क्षति के रूप में देखा जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि ट्रायल में अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्य चयनकर्ता हिमांशु उपाध्याय एवम संजय मेहरा ने सभी खिलाड़ियों की तकनीकी को बारीकी से देखा। उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी कुमाऊं जोन के लिए काशीपुर में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सुमित शाह को द्वाराहाट व नवीन किरौला को चौखुटिया ब्लॉक का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। ट्रायल के सफल आयोजन में दीपक मेहरा, परमवीर मेहरा, तरुण शाह, भरत अधिकारी, गोविंद बिष्ट और हिमांशु रावत की प्रमुख भूमिका रही।

चयनकर्ताओं ने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे से रानीखेत के एनसीसी मैदान में अंडर 16 बालक वर्ग की ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभात मेहरा, अनिल गोयल, गोविंद सिंह बिष्ट, सुमित गोयल, अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव देवेंद्र वर्मा, प्रदीप मेहरा, दीपक कन्नौजिया, विनोद कांडपाल, पंकज जोशी उपस्थित रहे।

बलवंत सिंह रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News