Connect with us

उत्तराखण्ड

हादसा: ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत एक घायल

रानीखेत। बुधवार को सुबह- सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूूसरा घायल है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान के पास हुआ। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वही मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News