Connect with us

Uncategorized

आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे अमित शाह, 427 करोड़ विकास योजनाओं की देंगे सौगात, तैयारियां पूरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर आएंगे। शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। शासन प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें शाह करीब 427 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

अमित शाह अब से कुछ ही देर बाद हरिद्वार पहुंचेंगे। शाह के दौरे को लेकर शासन प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। बता दें शाह राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
बता दें अमित शाह करीब 312 करोड़ रुपए की 19 योजनाओं का शिलान्यास और लगभग 115 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण कर सकते हैं। साथ ही वे बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

अमित शाह करीब सवा चार घंटे हरिद्वार में रहेंगे। बताया जा रहा है जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में वे शिरकत करेंगे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह समेत कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, सुबह पांच बजे से छापेमारी, 108 मामलो में कार्यवाही

More in Uncategorized

Trending News