Uncategorized
अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए निकलीं उर्मिला सनावर, थोड़ी देर में CBI कोर्ट में होंगी पेश

उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस केस से जुड़े कथित VIP के नाम को लेकर आज एक्ट्रेस उर्मिला सनावर CBI कोर्ट में पेश होंगी। जहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई होगी। इसके लिए वो सहारनपुर से देहरादून के लिए निकल चुकी हैं।
नक्शेदेखें
अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए निकलीं उर्मिला सनावर
दरअसल उर्मिला सनावर को सहारनपुर SSP ने सुरक्षा के लिए एक गनर भी दिया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी कोर्ट पहुंच रहे हैं। वायरल ऑडियो की जांच को लेकर सीबीआई ने दोनों टेसर्ट नार्को और पॉलीग्राफ कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है।
कथित VIP को लेकर ऑडियो हुआ था वायरल
दरअसल बहूचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वीआईपी के नाम के जिक्र की बात सामने आई है। इसी ऑडियो की सत्यता और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल को लेकर सीबीआई जांच कर रही है।
18 अक्टूबर को करीब 4 घंटे हुई थी पूछताछ
18 अक्टूबर को CBI टीम ने करीब चार घंटे तक सहारनपुर में उर्मिला सनावर के घर पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया था। उर्मिला ने इस बात की जानकारी दी थी कि ये नोटिस वायरल ऑडियो से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट से जुड़ा है।
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त करने को लेकर बवाल
मालूम हो कि हाला ही में पूर्व भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। जिसके बाद से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP का मुद्दा गर्मा गया। इसपर राजनीतिक विरोध तेज हुआ।
बता दें कि नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए व्यक्ति की स्वतंत्र और स्वैच्छित सहमति जरूरी होती है। कोर्ट ये सुनिश्चित करेगा कि उर्मिला किसी दबाव या धमकी के बिना परीक्षणों के लिए तैयार है या नहीं।





