Connect with us

Uncategorized

अंकिता प्रकरण में CBI जांच की घोषणा: भाजपा महिला मोर्चा ने किया सीएम धामी के फैसले का स्वागत

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का स्वागत किया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता से किए गए अपने वादे के अनुरूप पीड़ित परिवार की भावना और जनभावना का पूर्ण सम्मान करते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की है।

रुचि भट्ट ने कहा ने कहा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रसारित विभिन्न ऑडियो और वीडियो के माध्यम से प्रदेश में भ्रम और अराजकता का वातावरण उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में राज्य में फैली आशंकाओं को दूर करने, सत्य को स्पष्ट करने तथा पीड़ित परिवार के विश्वास को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

विपक्षी दलों ने की थी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां: भट्ट
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीते कुछ दिनों में विपक्षी दलों ने इस संवेदनशील मामले में प्रदेश की विभिन्न महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करके अपनी घटिया सोच का परिचय दिया है। लेकिन अब सीबीआई जांच की घोषणा के बाद इस विषय पर सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अनावश्यक बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने सीएम धामी का जताया आभार
प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार की भावना के अनुरूप निर्णय लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार और संगठन के लिए प्रदेश की बेटी के सम्मान, जनता की भावना और जनविश्वास से बढ़कर कुछ भी नहीं है।वहीं देहरादून के प्रांतीय उद्योग और व्यापार संघ ने भी CBI जांच की सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News