Connect with us

Uncategorized

SSC परीक्षा में नकल करवाने वाला एक और आरोपी अरेस्ट, आरोपी ने किया था सर्वर रूम तैयार

 

GIRAFTAR (1)

एसटीएफ ने एसएससी परीक्षा (SSC) में नकल करवाने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी ने सर्वर रूम, परीक्षा लैब और अंडर ग्राउंड चैंबर तैयार किया था। गिरोह के तीन सदस्य पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं।

SSC परीक्षा में नकल करवाने वाला एक और आरोपी अरेस्ट

बता दें आरोपियों ने 13 फरवरी को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके नकल कराने में मदद की थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने मिनी ब्लूटूथ, इंटरनेट राउटर, सिम बॉक्स बरामद किया है।

सेंट जॉन एकेडमी से गिरफ्तार हुआ आरोपी

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना आरोपी के देहरादून में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। टीम ने आरोपी ईश्वरी प्रसाद (उर्फ इंद्रजीत शर्मा और इंदर) को देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित सेंट जॉन एकेडमी से गिरफ्तार कर लिया

यह भी पढ़ें -  बाइक की डिलीवरी लेकर लौट रहा था यूट्यूबर Aashu UK Rider, सड़क हादसे में मौत

More in Uncategorized

Trending News