Connect with us

Uncategorized

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिला सहित एक पुरुष गिरफ़्तार

मीनाक्षी

उत्तराखंड में घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में आवास विकास क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने एक छापेमारी के दौरान देह व्यापार का मामला पकड़ लिया। टीम ने एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवास विकास क्षेत्र के साई कलेक्शन वाली गली में एक घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीतों कंबोज की अगुवाई में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और उक्त स्थान पर छापा मारा।

छापेमारी में एक पुरुष और दो महिलाएं पकड़ी गईं, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 बी0एन0,एस0 और 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में टीम के प्रमुख सदस्य प्रभारी निरीक्षक जीतों कंबोज, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, प्रियंका आर्य, उप निरीक्षक गणेश पांडे और कांस्टेबल अनिल कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट

More in Uncategorized

Trending News