Connect with us

उत्तराखण्ड

सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने वाली अनुप्रिया राय का जिए पहाड़ सिटीजन पुस्तकालय के छात्रों नें किया स्वागत


रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – रविवार को जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी तहसील में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी पिंकी की अध्यक्षता और सौरभ कुलखुड़िया के संचालन में बैठक हुई। बैठक में हरियाणा सरकार में ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर व देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने वालीं लोहाघाट की अनुप्रिया राय का स्वागत किया गया। इस दौरान

अनुप्रिया ने लाईब्रेरी में उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए उपयोगी बातें बताईं। इसके अलावा छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। लाईब्रेरी की तरफ से अनुप्रिया राय को जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी परिवार का संरक्षक बनाया गया। उनका पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मोहित देउपा, सुभाष अधिकारी, नीरज जोशी, संजय चौडाकोटी, मुकुल मेहरा, अशोक कुमार, विनीता, नाज, नेहा, प्रियंका, नेहा, रमेश सिंह, हिमांशु सिंह, नीरज सिंह, आकाश दीप, आयुष कुमार, रमेश चंद, अनिल सिंह, आयुष कुमार, रिषभ श्रीवास्तव, सचिन सिंह, अंजली उप्रेती, रोहित जोशी, विनय पाण्डेय, प्रमोद जोशी, रोहित शर्मा, नीरज कुमार, मुकेश सिंह आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- ₹6 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News