Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में देर रात चोरी, भगवान का मुकुट चोरी—CCTV में कैद हुई वारदात,देखे वीडियो

मीनाक्षी

हल्द्वानी। शहर के ऐतिहासिक और अत्यंत आस्था से जुड़े कालू सिद्ध मंदिर में देर रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के कालाढूंगी चौराहे पर स्थित इस प्राचीन मंदिर से चोर भगवान का मुकुट चोरी कर ले गया।

video- https://youtu.be/cKNxNOHT-MY?si=eXBJVBzbKQ9E2-Fv

घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में स्पष्ट रूप से कैद हुई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करता है और कुछ ही मिनटों में मुकुट चोरी कर फरार हो जाता है। वीडियो में चोर का हुलिया भी साफ दिखाई दे रहा है।

सुबह जब मंदिर खोला गया तो चोरी का पता चला, जिसके बाद मंदिर प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था पर सीधा आघात बताते हुए जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और चोरी हुआ मुकुट बरामद करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरीश रावत-गणेश गोदियाल समेत 30 पर FIR, अंकिता को लेकर दुष्यंत गौतम के विरोध में किया प्रदर्शन

More in Uncategorized

Trending News