Uncategorized
आज एक्सपोज होंगे Anurag Dobhal!, भाई सबूत के साथ डालेगा वीडियो, खुलेगी पोल

उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल यानी की UK07 Rider का मामला अब एक बड़ी कंट्रोवर्सी का रूप ले चुका है। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी के कुछ दिनों बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की थी।
जिसके बाद वो अब अस्पताल में भर्ती है। यूट्यूबर को लोगों से काफी Sympathy भी मिल रही है। इसी बीच अब उनके भाई कलम इंक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वो आज सारे सबूतों के साथ एक वीडियो डालेंगे जिससे उनके भाई एक्सपोज हो जाएंगे और सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
आज एक्सपोज होंगे अनुराग डोभाल!, भाई सबूत के साथ डालेगा वीडियो Anurag Dobhal Brother Expose
दरअसल अनुराग डोभाल हालिया हादसे के बाद बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वो अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है। यूट्यूबर को काफी गंभीर चोटें भी आई है। इसी बीच उनकी पत्नी ऋतिका जो उन्हें छोड़ कर चली गई थी, मुश्किल वक्त में पति का साथ देने अस्पताल में मौजूद है। खास बात ये है कि ऋतिका खुद प्रेग्नेंट हैं। उनकी कई वीडियोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो अनुराग का ख्याल रखती नजर आ रही है। तो वहीं एक वीडियो में तो वो अनुराग को दर्द में देख रोती हुई भी दिखाई दी।
अनुराग के भाई कलम इंक ने तोड़ी चुप्पी
लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद भी उनका परिवार यानी की मां-बाप और भाई उन्हें देखने अस्पताल नहीं पहुंचे। परिवार के बाकी सदस्यों ने भी उनसे दूरी बनाई रखी। इस हादसे के बाद अनुराग को सोशल मीडिया पर काफी Sympathy मिल रही है। इसी बीच अब अनुराग के भाई अतुल डोभाल ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अतुल जिन्हें सोशल मीडिया पर कलम इंक(Kalam Ink) के नाम से जानते है उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कई चौकाने वाले दावे किए है। उन्होंने लिखा कि वो आज एक वीडियो सबूत के साथ पोस्ट करेंगे।
anurag dobhal
सबूतों के साथ पोस्ट करेंगे वीडियो
आपको बता दें कि इससे पहले भी उनके भाई ने अपने इस्ट्रग्राम के ब्रोडकास्ट चैनल पर कई रिकॉर्डिंग सबूत के साथ शेयर की थी। हालांकि ये पहली बार होगा जब वो वीडियो सबूत के साथ पेश करेंगे। कलम ने अपनी पोस्ट में आगे लिख कि वो आज वीडियो डालेंगे जिसमें सारे सबूत मौजूद होंगे। इसमें वो बताएंगे की उनके परिवार के साथ क्या कुछ हुआ। वो बीते दो दिन से चुप थे क्योंकि उन्हें अपने परिवार की देखभाल करनी थी।
anurag dobhal
देरी होने से पहले सच लाएंगे सामने
कलम ने बताया कि उनके मां-बाप ने काफी कुछ सहा है इससे पहले की देर हो जाए वो सच सामने लाना चाहते है और वो इस मामले में लीगल तरीके से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब तक लोगों को बस इमोशनल करके सच से दूर रखा जा रहा है। उनका कहना है कि एक्सीडेंट से उन्हें और उनके माता पिता को भी काफी बुरा लगा है हालांकि इसकी वजह से झूठ सच नहीं हो जाता।
आरोप लगाए, लेकिन नहीं दिया कोई सबूत
उन्होंने अनुराग की दो घंटे वाली वीडियो पर बात करते हुए कहा कि उनकी होने वाली वाइफ, उनके माता-पिता कर कई गंभीर आरोप लगाए गए हालांकि उनका कोई सबूत नहीं दिया गया। जबकि उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट पर सभी रिकॉर्डिंग्स और सबूत पेश किए थे।
सबूत ना होने पर उठाया ये कदम
अनुराग के एक्सीडेंट के ऊपर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबूत ना होने पर ऐसा कदम उठाया गया और लोग भी सही गलत भूलकर इमोशन में आकर अनुराग का सपोर्ट करने लगे। कलम ने कहा की अभी तक अनुराग ने जो भी इल्जाम लगाए है। उनके सबूत नहीं दिए है।
एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने इमोशनल वीडियो की शेयर
आपको बता दें कि एक्सीडेंट से कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने एक लंबी वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई है और वो बहुत परेशान हैं। साथ ही परिवार की वजह से उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा। वीडियो में उन्होंने ये भी साफ किया था कि उनकी मौत के जिम्मेदार मम्मी पापा भाई कलम और उसकी गर्लफ्रेंड श्रेया होंगे।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड करने का प्रयास
इस वीडियो के बाद जब अनुराग का इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक्सीडेंट हुआ तो कई लोग उनके सपोर्ट में उतर आए जबकि कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। अब ये मामला पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। कलम की वीडियो के आने के बाद शायद इस पूरे मामले में थोड़ी clarity आए। ऐसे में आप इसको लेकर क्या सोचते है हमें कमेंट में अपनी राय जरूर बताए







