Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में पीड़ित की मदद करने पर मिलेगी कानूनी सुरक्षा, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार नें 250 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक।

रिपोर्ट- विनोद पाल

टनकपुर।परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी में जागरूकता एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को निर्देशात्मक, चेतावनी एवं सूचनात्मक यातायात संकेतकों, यातायात नियमों तथा सड़क पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने तथा एक जिम्मेदार यात्री और नागरिक बनने का आह्वान किया।बताया
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर छात्रों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर परिवहन उपनिरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन सहायक निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, निशा जोशी, किशन आर्या, नीरज कुमार, विद्यालय प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, प्रधानाचार्य सुनीता चंद, रेखा चंद, एस.सी. बिष्ट, तरह पडियार, पूजा परगाई, मनीष चंद, हरीश कुमार, गायत्री तिवारी, शिवानी सिंह, मनीष राजपूत, पवन जोशी, पूजा चंद, मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य अन्य स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही, 2027 में फिर बनेगी धामी सरकार: महेंद्र भट्ट

More in Uncategorized

Trending News