Connect with us

Uncategorized

अतीक अहमद के बेटे की मौत, बड़े भाई से मिलने गया था जेल

 

atiq-ahmeds-son-aban-dies-in-jhansi-road-accident

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। इसमें अबान के एक अन्य साथ की भी जान चली गई। तो वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत

दरअसल ये हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अबान अपने साथियों के साथ अपने भाई अली अहमद से मिलने आया था जो झांसी जेल में बंद है। मुलाकात के बाद लौटते समय उसकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

भाई से मिलने गया था जेल

जहां डॉक्टरों ने अबान अहमद को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक अन्य की भी मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में लव-जिहाद: नाबालिग को प्यार का झांसा देने ले लिए हाथ में गुदवाया ॐ का टैटू, फिर…

More in Uncategorized

Trending News