Connect with us

Uncategorized

आयुष्मान केंद्र संचालक ने विधायक शहजाद अली पर लगाए गंभीर आरोप, बोले गरीबों का मार रहे हक

 

ayushman-center-operator-serious-allegations-against-mla-shahzad-ali

रुड़की के पिरान कलियर में आयुष्मान केंद्र को लेकर अब सियासी घमासान खुलकर सामने आ गया है। आयुष्मान केंद्र स्वामी मुराद अली ने प्रेसवार्ता कर लक्सर विधायक शहजाद अली, नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक के भाई सत्तार पर सीधे-सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।

लक्सर विधायक शहजाद अली पर गंभीर आरोप

मुराद अली का कहना है कि कुछ नेता गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने देना चाहते और राजनीतिक दबाव बनाकर उनके केंद्र को रुकवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ पर दबाव डालकर उनके खिलाफ आपत्तियां दर्ज करवाई गईं, ताकि गरीब जनता तक स्वास्थ्य सुविधाएं न पहुंच सकें।

नियमों के तहत की जा रही आयुष्मान केंद्र खोलने की प्रक्रिया

प्रेसवार्ता के दौरान मुराद अली ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जुड़े दस्तावेज मीडिया के सामने रखते हुए दावा किया कि आयुष्मान केंद्र खोलने की पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में केंद्र खोलने की कार्रवाई वैध तरीके से चल रही है, लेकिन कुछ नेताओं को जनता की भलाई से ज्यादा अपनी राजनीति बचाने की चिंता सता रही है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से की निष्पक्ष जांच की मांग

मुराद अली ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर गरीबों को सीधे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलने लगा, तो कई नेताओं की राजनीति खत्म हो जाएगी और यही वजह है कि लगातार बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि गरीबों के हक़ पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत कुमार गौतम को दी सिक्किम की जिम्मेदारी
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News