Uncategorized
बजरंग दल कार्यकर्त्ताओ नें ग्राहक बनकर स्मैक डीलर व सेवन करने वाले एक युवक को रंगे हाथ दबोचा, किया पुलिस के हवाले, मचा हड़कंप।देखे वीडियो

रिपोर्ट- विनोद पाल
टनकपुर – नशा मुक्त अभियान के तहत बजरंग दल की स्मैक डीलर और नशा करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। सोमवार की देर शाम सुचना मिलने पर पर बजरंग दल कार्यकर्त्ता वार्ड नंबर चार निवासी एक स्मैक डीलर और स्मैक का सेवन करने वाले युवक के पास ग्राहक बनकर पहुंचें जहाँ उन्होंने युवक को स्मैक की चार पुड़िया के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। बजरंग दल कार्यकर्त्ताओ द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कार्यकर्त्ता स्मैक डीलर के पास ग्राहक बनकर पहुंचें और 500 से 700 रूपये प्रत्येक स्मैक बीट ( पुड़िया ) का सौदा किया गया इसी दौरान स्मैक डीलर को बजरंग दल
video- https://youtu.be/iE4PVwvYslo?si=k-dSlIy7hqnV3bV7
कार्यकर्त्ताओ नें रंगे हाथ दबोच लिया और थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक स्मैक नशे का आदी बताया जा रहा है,युवक के द्वारा स्मैक को नानकमत्ता से टनकपुर लाकर छोटी-छोटी मात्राओं में बेचे जाने और स्वंम नशा करने की जानकारी सामने आयी।पकडे गए युवक का नाम समीर वार्ड नंबर चार का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक काफी लम्बे समय से स्मैक का नशा और व्यापार कर रहा है।
Video- https://youtu.be/LhutfgHpn3g?si=_rfBdQgLKhYb72MA
बजरंग दल द्वारा स्मैक के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही से स्मैक डीलर और नशे के आदी हो चुके नशेड़ियों को के रंगे हाथ पकड़कर नशे के कारोबार का पर्दाफास किया जा रहा है। बजरंग दल द्वारा नशेडियों और स्मैक बेचने वालों की धर पकड़ अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना की जा रही है। बजरंग दल के खंड सुरक्षा प्रमुख विपिन श्रीवास्तव नें बताया की एक युवक काफी लम्बे समय से स्मैक का कारोबार कर रहा है। जो छोटी मात्रा में स्मैक की पुड़िया बनाकर बैच रहा है। सुचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्त्ता युवक के पास ग्राहक बनकर पहुंचें तो युवक नें 500 रूपये से 700 रूपये में प्रत्येक बीट दिए जाने की बात कही सौदा होने पर तुरंत युवक को चार स्मैक की पुड़ियों के साथ रंगे हाथ दबोच लिया गया। जिसके बाद युवक को थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्यवाही में तमाम बजरंग दल कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।






