Connect with us

Uncategorized

सावधान: 14 अगस्त को देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, संभलकर रहें

उत्तराखंड में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसे ही रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने 14 अगस्त को देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

14 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरजना के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, चम्पावत और उधम सिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

15 अगस्त को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा? (15 August uttarakhand weather update)
वैज्ञानिकों ने 15 अगस्त के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो इस दिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। हिंदूधर्म

16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
वहीं मौसम विभाग की माने तो 16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश के संभावना देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है ।

More in Uncategorized

Trending News