Connect with us

Uncategorized

सावधान: 27 मई तक तपेगा उत्तराखंड, छह जिलों में हीटवेव का खतरा, प्रशासन ने जारी की बड़ी चेतावनी

 

GARMI

उत्तराखंड में 27 मई तक झुलसाने वाले गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

27 मई तक तपेगा उत्तराखंड

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 27 मई तक हीट वेव जैसी स्थिति की संभावना है। विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है। IMD के अलर्ट के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में पर्याप्त दवाईयां, ओआरएस, बर्फ और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने और लू एवं शरीर में पानी की कमी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सार्वजनिक स्थानों पर न हो पानी की कमी

ज़िला आपातकालीन संचालन केंद्र ने नगर निकायों को निर्देश दिया है कि वे सार्वजनिक स्थानों, बाज़ारों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर पीने के पानी, पानी के कियोस्क और ठंडे पानी की सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में अस्थायी आश्रयों और विश्राम स्थलों की व्यवस्था करें।

श्रमिकों को दी सुबह और शाम ही काम करने की सलाह

साथ ही बिजली एवं पेयजल विभागों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मज़दूरों और बाहर काम करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने काम के घंटे सुबह और शाम तक ही सीमित रखें। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से ज्यादा गर्मी के दौरान दोपहर के समय बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता को लेकर देहरादून में कांग्रेस की बाइक रैली, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

हीटवेव से कैसे करें बचाव ?

  • दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • खाली पेट घर से बिल्कुल ना निकलें।
  • ज्यादा तला भुना खाना, चाय और शराब से परहेज करें।
  • खूब सारा पानी पिएं बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
  • साथ ही अपने घर के आस-पास जानवरों के लिए भी पानी रख दें ताकि उन्हें भी थोड़ी राहत मिल सके।
  • तरबूज, खीरा, खरबूजा और अंगूर जैसे रसीले फल खाएं
ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News