Connect with us

Uncategorized

पौड़ी में भालू का आतंक: चारा लेने गई महिला पर किया हमला, हालत नाजुक

पौड़ी में भालू ने दहशत मचाई है। पाबौ विकासखंड में स्थित खंडुली गांव में भालू ने चारा लेने गई महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

पौड़ी में भालू ने किया महिला पर जानलेवा हमला
घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। जंगल में पशुओं का चारा लेने गई महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान ज्योति देवी पत्नी जगदीश के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

मंत्री के निर्देश पर महिला को किया एयरलिफ्ट
महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। ग्राम प्रधान नितिन रावत ने बताया कि मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को दी गई, जिसके बाद उनके निर्देश पर घायल महिला को एयर एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया। लगातार हो रहे जंगली जानवरों के हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है

यह भी पढ़ें -  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल

More in Uncategorized

Trending News