Connect with us

उत्तराखण्ड

खेत में काम करने के महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से किया घायल

उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला उत्तरकाशी जिले के ग्राम थराली से आ रहा है जहां खेत पर काम करने गई महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया महिला द्वारा चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरीके से भालू के चंगुल से महिला को आजाद कराया तथा अस्पताल पहुंचाया जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन अब उसे एयरलिफ्ट कर एम्स भेजने की तैयारी कर रहा है।
बताया जाता है कि सरोजनी देवी पत्नी संतोष उम्र लगभग 40 वर्ष ग्राम धराली में अपने बगीचे में राजमा निकालने गई थी जहां पर भालू ने घात लगाकर महिला पर हमला कर दिया । अचानक हुई इस घटना पर महिला चीख पुकार सुनने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से घायल महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया तथा बुरी तरह घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी हर्षिल में भेजा है।
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्रशासन अब उक्त गंभीर घायल महिला को हैली के माध्यम से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में भेजने की तैयारी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने 9 नवम्बर तक के लिए जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें अपडेट

More in उत्तराखण्ड

Trending News