Connect with us

Uncategorized

बड़ा हादसा- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, 27 घायल

शनिवार की सुबह बड़ा हादसा लेकर आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार तड़के खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।

यहां पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।बताया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। सभी लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं शवो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरा बारिश से तापमान: मौसम विभाग ने 2 जून के लिए जारी किया अलर्ट, संभलकर रहें
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News