Connect with us

Uncategorized

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा!, ट्रेन से कटकर आठ की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर बुधवार पांच नवंबर को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से करीब आठ लोगों की कटकर मौत हो गई। खबरों की माने तो ट्रेन की चपेट में आने से शवों के चीथड़े उड़ गए। तो वहीं कई लोग घायल भी हुए है। इस दर्दनाक हादसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया।दरअसल ये सभी लोग देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी बीच श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते वक्त ट्रैन(Train Accident) की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार सभी यात्री चोपन से वाराणसी जा रहे थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो तुरंत ही मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाए। इसके साथ ही सभी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों के उपचार के निर्देश भी दिए गए है। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग: पुलिस में 11 निरीक्षकों-दरोगाओं के तबादले । देंखे आदेश….

More in Uncategorized

Trending News