Connect with us

Uncategorized

टनकपुर में बड़ा हादसा: शारदा घाट में स्नान के दौरान डूबी युवती, मची अफरा-तफरी

टनकपुर से राहत भरी खबर सामने आई है, जहां शारदा पार्किंग स्थित स्नान घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान के दौरान गहराई में चली गई करीब 19 साल कि युवती अचानक डूबने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शारदा घाट में स्नान के दौरान डूबी युवती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती जैसे ही पानी के तेज बहाव और गहराई में पहुंची, वह खुद को संभाल नहीं पाई और डूबने लगी। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात 31वीं वाहिनी पीएसी ई दल ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल के जवानों ने बिना समय गंवाए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़ा हादसा होने से टला
समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और युवती की जान बच गई। घटना के बाद युवती के परिजनों ने राहत की सांस ली और बचाव दल का दिल से आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी जवानों की तत्परता और साहस की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर खेली जाती है खून की होली, पत्थरों से होता है महायुद्ध

More in Uncategorized

Trending News