Connect with us

Uncategorized

LUCC घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो आरोपी मुंबई से अरेस्ट, रिमांड पर लाया जाएगा देहरादून

 

CBI

उत्तराखंड के सबसे बड़े निवेश घोटाले (LUCC Scam) में बड़ा अपडेट सामने आया है। CBI ने दो आरोपियों को मुंबई से अरेस्ट किया है। बता दें सीबीआई अभी तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा।

एक लाख से अधिक निवेशकों के साथ ठगी

जांच में सामने आया है कि LUCC की विभिन्न अनियमित जमा योजनाओं के जरिए उत्तराखंड में एक लाख से अधिक निवेशकों को निवेश के लिए लुभाया गया। इन निवेशकों द्वारा जमा कराई गई कुल राशि करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई है। CBI का कहना है कि यह उत्तराखंड में आम जनता के साथ हुए सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामलों में से एक है।

आरोपियों के खिलाफ CBI को जांच में मिले साक्ष्य

जांच एजेंसी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी करोड़ों रुपये के फंड की आवाजाहीउपयोग और निवेशकों से जुटाई गई रकम के दुरुपयोग से जुड़ी बड़ी साजिश का हिस्सा थे। जांच में उनके खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। बता दें सीबीआई इससे पहले पांच लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।

आरोपियों की संपत्तियां फ्रीज कराने की तैयारी

CBI जांच में आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई कई अचल संपत्तियों का भी पता चला है। एजेंसी ने इन संपत्तियों का विवरण उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव, जो BUDS Act के तहत सक्षम प्राधिकारी हैं, को भेज दिया है। साथ ही संपत्तियों को फ्रीज कर पीड़ित निवेशकों को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है

More in Uncategorized

Trending News