Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा से पहले ट्रैफिक को लेकर बड़ा अलर्ट

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शनिवार को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे और रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।जनसभा के दौरान शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने और आम लोगों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।यातायात योजना के अनुसार रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग एचएन इंटर कॉलेज में की जाएगी। वहीं बरेली रोड से आने वाले वाहनों को लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में खड़ा कराया जाएगा।खटीमा और सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोलापार स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के फिटनेस सेंटर के सामने सड़क के बाईं ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ठंडी सड़क (नहर मार्ग) और खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा।इसके अलावा कालाढूंगी और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन में खड़ा कराया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। इससे जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

More in Uncategorized

Trending News