Connect with us

Uncategorized

देहरादून में स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात: मंत्री ने किया दून अस्पताल में नई सेवाओं का लोकार्पण

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल देहरादून में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया।

देहरादून में स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात
बता दें इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज, आसान रजिस्ट्रेशन और स्पेशलाइज्ड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत कम पड़ेगी और अस्पताल में सुविधाएं और सुगम हो जाएंगी।

मंत्री ने दून अस्पताल में किया 6 नई सेवाओं का लोकार्पण
ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट (बच्चों के बेहतर रिहैबिलिटेशन और फिजिकल रिकवरी के लिए)
हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर (अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, इससे समय की भी बचत होगी)
स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक (एथलीट्स के लिए स्पेशलाइज्ड ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों का त्वरित इलाज)
पैथोलॉजी विभाग में सिमेक्स मशीन (ब्लड टेस्ट्स के लिए एडवांस्ड, एक्यूरेट और तेज लैब सुविधा)
हेल्थ पैकेज चेकअप्स (आम लोगों के लिए किफायती और स्पेशलाइज्ड स्वास्थ्य जांच पैकेज)
एनस्थीसिया वर्क स्टेशन (ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल विभागों को मजबूत करने के लिए नया वर्कस्टेशन)

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News