Connect with us

Uncategorized

देहरादून में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, आठ प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक ये कार्रवाई सेहर के नामी बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग टीम डालनवाला, लक्ष्मण चौक, कैंट और राजपुर रोड इलाके में स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। टीमों ने मौके से वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विभाग के अधिकारी कई अहम कागजातों को खंगालने में जुटे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, जिन कारोबारियों के नाम इस कार्रवाई से जुड़े बताए जा रहे हैं, उनमें राकेश बत्ता, सुधीर बिंदलास, प्रदीप वालिया और खत्री शामिल हैं। विभाग की यह छापेमारी देर तक जारी रहने की संभावना है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शहर में इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in Uncategorized

Trending News