Connect with us

Uncategorized

BJP ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री का किया ऐलान, इनको मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री का ऐलान कर दिया है। जहां पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी विपुल मैंदोली को सौंपी गई है। तो वहीं दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी ने पदभार सौंपे है।भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विपुल मैंदोली (ऋषिकेश) को सौंपी गई है।वहीं, दीपेंद्र कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत (टिहरी) को युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इन नई नियुक्तियों के साथ भाजपा ने संगठन में युवाओं को आगे लाने के अपने प्रयास को एक बार फिर मजबूत किया है। बताते चलें कि काफी लंबे समय से बीजेपी युवा मोर्चा में विपुल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तो वहीं दीपेंद्र कोश्यारी पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं

यह भी पढ़ें -  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल

More in Uncategorized

Trending News