Connect with us

उत्तर प्रदेश

2024 के लिए बीजेपी ने अपनी टीम का किया ऐलान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें तेरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। संगठन महामंत्री के पद पर बीएल संतोष कायम हैं और शिवप्रकाश भी सह-संगठन महासचिव पद पर बरकरार हैं। हालांकि एकमात्र नरेश बंसल राज्यसभा सांसद को जरूर जगह मिली है इनके अलावा कोई और उत्तराखंड का नेता इस टीम में जगह नहीं बना पाया है।

जेपी नड्डा की टीम में तेरह राष्ट्रीय सचिव भी हैं, मगर उत्तराखंड से किसी भी नेता को ना तो उपाध्यक्ष बनाया गया, ना महामंत्री पद मिला और ना ही सचिव पद पर उत्तराखंड बीजेपी के किसी नेता को जगह मिली। बीजेपी ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को जरूर सह कोषाध्यक्ष बनाया है।

अब सवाल यही है कि क्या उत्तराखंड बीजेपी में कोई ऐसा काबिल नहीं है जिसे पदाधिकारी बनाया जाए। हालांकि, त्रिवेंद्र रावत को लेकर अटकलें थी कि उन्हें नड्डा की टीम में मौका मिल सकता है मगर एक बार फिर त्रिवेंद्र को झटका लगा है और उन्हें खाली ही बैठना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

More in उत्तर प्रदेश

Trending News