Connect with us

Uncategorized

तेज रफ्तार कार ने भाजयुमो महामंत्री को कुचला, दर्दनाक मौत

देहरादून में शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास रोड पर सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास एक कार सवार ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिष्ट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक वाहन सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था जिसने अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास के लोग तक तक घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके थे।हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे में जितेंद्र बिष्ट पुत्र बीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी चंद्रबनी की मौत हो गई। जबकि रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कार को बुड्ढी निवासी मुजम्मिल की है। जिसने अपनी कार को मरम्मत के लिए वर्कशॉप में दी थी।पुलिस के अनुसार वर्कशॉप में काम करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति उक्त वाहन कि मेंटेनेंस चेक करने के लिए वर्कशॉप से बाहर गाड़ी निकाली। वर्कशॉप वापस आते वक्त वर्कशॉप से करीब 40 मीटर पहले कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने वर्कशॉप के मलिक वसीम को हिरासत में ले लिया है। जबकि आरोपी चालक की तलाश जारी है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, कई क्षेत्रों में पांच घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

More in Uncategorized

Trending News