Connect with us

Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी हुए उत्तराखंड के इस आईपीएस के फैन, की फिटनेस की तारीफ

रुद्रपुर। जाने-माने सिने अभिनेता मनोज जाजपेयी से एक रुद्रपुर में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच दो घंटे से अधिक समय तक अलग-अलग विषयों पर वार्ता हुई।

गुरुवार देर रात सिने अभिनेता मनोज बाजपेयी रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान डीएम से भी उनकी मुलाकात हुई। मौजूद लोगों ने बाजपेयी के साथ सेल्फी भी ली।

कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा और सिने मनोज बाजपेयी ने दो घंटे से अधिक समय साथ बिताया और बातचीत की। दोनों ने ही एक दूसरे की फिटनेस की तारीफ भी की। मनोज वाजपेयी एसएसपी की फिटनेस के मुरीद हुए।

फिटनेस के राज की बात हुई, तो पता चला कि अभिनेता वाजपेयी भी रात को खाना नहीं खाते हैं। बाद में सिने अभिनेता रुद्रपुर से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in Uncategorized

Trending News