Connect with us

Uncategorized

देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में एक्शन!, एनकाउंटर में दबोचे गए दोनों आरोपी

देहरादून के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में बड़ा एक्शन हुआ है। ब्रिगेडियर के सीने में गोली मारने वाले फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में दोनों आरोपियों को दबोचा गया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुई है। दोनों आरोपी यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।दरअसल शुक्रवार रात को जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। एक आरोपी को पुलिस ने गुनियाल गांव के जंगल में धर दबोचा।
तो वहीं दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इसी मुठभेड़ के दौरान दूसरे बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वो घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायल 22 साल मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी निवासी मुजफ्फरनगर और 21 साल के शांतनु त्यागी निवासी सहारनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद एक आरोपी कावीश लगातार पुलिस से माफी मांगता रहा। वो कहते हुए सुनाई दे रहा है कि गलती हो गई सर, माफ कर दीजिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल ये पूरा मामला सोमवार का है। दो पक्षों की लड़ाई के दौरान गोलिया चली। इस दौरान मार्निंग वॉक पर निकने रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। अब इसी केस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात पुलिस की दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हुई। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

More in Uncategorized

Trending News