Connect with us

Uncategorized

रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

champawat news

मीनाक्षी

Lohaghat Road Accident: लोहाघाट से हादसे की खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरी बस ब्रेक फेल होने चलते पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।

पहाड़ी से टकराई बस

घटना बुधवार सुबह की है। लोहाघाट में धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास ब्रेक फेल हो गई। जिसके चलते चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया।

ड्राइवर के ऊपर चढ़ा बस का टायर

बताया जा रहा है चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरा। जिसके बस का टायर उसके ऊपर गिर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनीराम भट्ट निवासी चम्पावत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बस में बैठे यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में हरेला पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय का हरित संकल्प, 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

More in Uncategorized

Trending News